मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में कुल 6 टुकड़ियां शामिल थीं, जिनका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी रविनंदन ने किया

|
पहली बार, चंबा जिले में पांगी घाटी के सुदूरवर्ती और सुरम्य किलाड़ क्षेत्र में मंगलवार को राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया,
जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने इसे राज्य का पहला प्राकृतिक कृषि उपखंड घोषित किया।प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1984 में पांगी का दौरा करने वाली पहली प्रधानमंत्री थीं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस.परमार को याद किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पांगी घाटी में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए 62 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।
पांगी (चंबा),15 अप्रैल 2025,मंगलवार,राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस.परमार को याद किया।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पांगी घाटी में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए 62 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। तांदी और शौर तक 11 केवी लाइन पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में यातायात सुविधा सुदृढ़ करने के लिए 20 नए बस परमिट जारी करने और बसों की खरीद पर 40 प्रतिशत उपदान देने के अलावा 4 माह के रोड टैक्स में छूट प्रदान करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पांगी घाटी से विशेष लगाव रहा और 1984 में यहां आने वाली व देश की पहली प्रधानमंत्री थीं,
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नीतियों और कानून में विशेष परिवर्तन किए हैं,
सुक्खू ने कहा कि इस साल कृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना शुरू की जाएगी ताकि बैंकों के माध्यम से वन टाइम सेटलमेंट नीति लाकर उन किसानों को लाभ दिया जा सके
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गाय और भैंस के दूध पर समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है। गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध को 61 रुपये प्रति लीटर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार हिमाचल को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के अंतर्गत वन संरक्षण को रोजगार से जोड़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए इंडिया टुडे ग्रुप ने प्रदेश को दो श्रेणियों में सम्मानित किया है।
जल पर्याप्त पंचायत की थीम पर हमीरपुर जिले के बमसन ब्लॉक की सिकंदर ग्राम पंचायत को दूसरा पुरस्कार मिला है।
कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में पहली बार राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत अब तक 2 लाख 75 हजार से अधिक इंतकाल, 16 हजार 258 तकसीम, 27 हजार 404 निशानदेही और 7 हजार 260 दुरुस्ती के मामलों का निपटारा किया गया है।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए 1570 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदे जा रहे हैं
श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश पुलिस विभाग ने नशा माफिया के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व नीरज नैयर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, सुरजीत भरमौरी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, सचिव सामान्य प्रशासन राजेश शर्मा, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
