पपाहन में मनाई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती।

|
पपाहन में मनाई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती।
जवाली,14/04/2025 Monday (Dr NK Sharma):
पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया ने कहा कि हमें डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से समानता का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि पहले हमें कुओं पर पानी भरने नहीं दिया जाता था, किसी के घर में जाने पर दूर अकेले बैठाया जाता था लेकिन डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमारे समाज का उत्थान किया। इसके बाद बच्चों की भाषण प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर अपने-अपने विचार रखे। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रिटायर्ड एचएएस बीआर कमल, झोंका रतियाल पंचायत प्रधान लेख राज, उजागर सिंह, प्रधान शाम लाल, महिला बिंग प्रधान शिवानी, रजनीश, सुखवीर भाटिया, गुरदेव भारती, अनीता देवी, अशोक कुमार, जीत सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
