संकटा देवी मंदिर मेले में रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने मोहा मन, हजारों दर्शकों ने उठाया आनंद

|
संकटा देवी मंदिर मेले में रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने मोहा मन, हजारों दर्शकों ने उठाया आनंद
उतर प्रदेश,हेड चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद (सीतापुर)13अप्रैल 2025 रविवार:रात्रि ठीक 12 बजे मोतीपुर के मशहूर आतिशबाज पुत्तन ने “आसमानी गोला” दगाकर आतिशबाजी की शुरुआत की। इसके बाद लगभग आधा घंटे तक ध्रुवतारा, शोला और शबनम, राजा का किला, वनफूल, फुलझड़ी, चकरी, बारादरी, पनचर्खा आदि रंग-बिरंगे और रोशनी से भरपूर आइटम्स ने आकाश को जगमगा दिया।आतिशबाजी के दौरान उपस्थित हजारों लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे।
इस मौके पर शिवम विक्रांत, अशोक नाग, गोलू सैनी, बृजेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, दक्ष पांडेय, महाराज सिंह, गौरव मिश्र समेत हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
