बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करें और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं– राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी

|
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं: इंदु गोस्वामी
फतेहपुर भाजपा द्वारा आज एक निजी पैलेस में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
H.P.State Chief Bureau,Vijay Samyal Published by:indiadarpannews.com Feathpur(Kangra)11/04/2025,Thursday
पत्रकारों के प्रश्नों का उतर देती हुई राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी
फतेहपुर भाजपा द्वारा पैलेस में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की
इस अवसर पर सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और उनका समर्पण ही पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है आज देश के 21राज्यों में भाजपा की सरकारें है और भाजपा देश की नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करें और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं⇒।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जिसका करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही है अब सरकार ने इसका दायरा बड़ा दिया है अब 70 साल के वृद्ध लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा देश मे 25 हजार जनोषधी केन्द्र खोले जा रहे है जिनमें सस्ती दवाईयां उपलब्ध होंगी जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि भाजपा बही गरंटियां देती है जिन्हे वह पुरा कर सके आज उसका परिणाम ही है की केन्द्र मे पिछले 11 सालो से भाजपा की सरकार है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्द्र सिंह सुख्खू को सलाह दी है कि,गरंटियां बही देनी चाहिए जो पुरी हो सके ।
उन्होंने कहा आज कांग्रेस के प्रदेश सरकार से कोई गरंटी पुरी नही हो रही है कांग्रेस ने हमेशा झूठे वायदे करती है प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसका ज्वलंत उदाहरण है प्रदेश की सुक्खू सरकार आजतक जनता के साथ कोई वायदा पूरा करने में नाकाम रही है।उल्टा हिमकिहर सहारा योजनाएं बंद करके गरीब लोगों के हितों के साथ विश्वासघात किया है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश काका, भाजयूमो के प्रदेश उपाधयक्ष भवानी पठानिया, मंडल अध्यक्ष गुर्नेश शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
