हिमाचल प्रदेश में अस्तित्व में आई (असली भाजपा )के नाम से नई पार्टी

|
हिमाचल प्रदेश में अस्तित्व में आया नया संगठन जिसका स्वरूप जल्दी ही राजनीतिक दल में परिवर्तित हो जायेगा।
इंडिया दर्पण न्यूज़ चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
देहरा गोपीपुर, 10 अप्रैल 2025 वीरवार:
भाजपा में हो रही अपनी अनदेखी के चलते हिमाचल प्रदेश के भाजपा के शीर्ष नेता देहरा से विधायक रमेश धवाला ने बनाया (असली बीजेपी) नया संगठन इसके चलते धवाला ने हरिपुर और ढलियारा मंडल की पैरलल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए हरिपुर मंडल में मनी राम चौधरी को अध्यक्ष घोषित किया एवं ढलियारा मंडल की कमान सुरिंदर ठाकुर Fuel सौंपी गई है।
हरिपुर मंडल में पांच उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है
रंजीत छबर, कुलदीप राणा, पुष्पा चौधरी, सुरक्षा धीमान और किशन चौधरी शामिल हैं। जसबीर गुलेरिया और रमेश धीमान को महासचिव का पद दिया गया है।
संगठन में सचिव के रूप में संजू नाग मंदिर, मनोहर कलर, अमरो देवी, देसराज महवा और रेणु वाला खैरियां को जगह मिली है। कार्यकारिणी में आमजनमानस से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी अधिमान दिया गया है।
ढलियारा मंडल अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर ने परस राम, राकेश (काका), प्रकाश डढवाल और जगदीश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया है। महासचिव के रूप में प्रवीण चौधरी और मजीद मोहम्मद को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुभाष कश्यप को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव पदों पर दीपक शर्मा, तिलक शर्मा, डॉ. ओम और सविता देवी समेत अन्य को स्थान दिया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पृथी पाल सिंह चंदेल को दी गई है।
प्रवक्ता पद पर विवेक पठानिया की नियुक्ति पार्टी के संचार और विचार पक्ष को मजबूत करने के लिए धवाला ने विवेक पठानिया को अपनी ‘असली बीजेपी’ का प्रवक्ता नियुक्त किया है। विवेक पठानिया लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और विभिन्न मंचों पर पार्टी की बात दमदार तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं।
के कई वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनमें मास्टर हरि सिंह, मास्टर मदन लाल, कैप्टन बलदेव सिंह, चंचल सिंह गुलेरिया, रविंदर सूद, शोभा देवी, रंधावा, अशोक कुमार और कई अन्य प्रमुख चेहरे शामिल हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
